Samastipur

समस्तीपुर:नीट यूजी में सफलता पर छात्र सुमित शर्मा का हुआ सम्मान

समस्तीपुर।प्रखंड के अहिलवार पंचायत सरकार भवन में नीट यूजी परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले छात्र सुमित कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया. समारोह में पंचायत की मुखिया ममता कुमारी, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गजपति के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार झुनझुनवाला सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षाविदों ने छात्र को शुभकामनाएं दीं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

चिकित्सकीय दायित्वों पर डाला प्रकाश

डॉ. संजय कुमार झुनझुनवाला ने सफल छात्र को सम्मानित करते हुए चिकित्सकों के सामाजिक दायित्व और कर्तव्यों पर प्रकाश डाला. वहीं मुखिया प्रतिनिधि बबलू कुमार यादव एवं शिक्षक राजीव कुमार ने सुमित की उपलब्धि को अहिलवार पंचायत और पूरे हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया.

 

ऑल इंडिया रैंक हासिल कर बढ़ाया मान

सुमित कुमार शर्मा ने नीट यूजी परीक्षा में 586 अंक प्राप्त किए हैं. उन्हें ऑल इंडिया स्तर पर 15262वीं रैंक तथा ओबीसी श्रेणी में 7108वीं रैंक मिली है. समारोह के दौरान उनके माता-पिता सहित अन्य शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों को भी सम्मानित किया गया.

 

सफलता का श्रेय माता और शिक्षकों को दिया

सफल छात्र सुमित ने अपनी उपलब्धि का श्रेय स्वाध्याय, एकाग्रचित प्रयास, अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा माता के सहयोग को दिया. उनके पिता विनोद कुमार शर्मा ग्रामीण चिकित्सक हैं, जबकि माता सुनीता देवी गृहिणी हैं.इस अवसर पर मुखिया ममता कुमारी, डॉ. संजय कुमार झुनझुनवाला, बबलू कुमार यादव, अरुण कुमार यादव, आनंदी कुमार, सुजीत कुमार, अरविंद यादव, महेंद्र प्रसाद महतो, रूपचंद्र बैठा, लालन कुमार, सुशांत यादव, राम कुमार शर्मा, राजीव कुमार, टिकेश्वर कुमार शर्मा, तपस्वी कुमार, दिलीप यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!