Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बीएड नवप्रवेशित छात्रों का इंडक्शन मीट आयोजित

दलसिंहसराय।स्थानीय अल हसन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के सेमिनार हॉल में बीएड प्रथम वर्ष (सत्र 2026-28) के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक परंपराओं, गुणवत्ता संस्कृति, अनुशासन, पाठ्यक्रम और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से परिचित कराना था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अतिथियों का किया गया स्वागत

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के आगमन एवं पंजीकरण के साथ हुआ. स्वागत गीत सहायक व्याख्याता विवेक कुमार ने प्रस्तुत किया, जबकि मंच संचालन बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा सना फातमा ने किया.

 

मुख्य अतिथि एवं कॉलेज के सेक्रेटरी एहतेशाम फरीदी का स्वागत प्राचार्य डॉ. मो. ईनाम उद्दीन ने शॉल और पुष्पगुच्छ देकर किया. वहीं बोर्ड सदस्य मशरुर अख्तर फरीदी को अमरेन्द्र कुमार झा तथा इफ्तिखार फरीदी उर्फ सोनू को डॉ. दीपक कुमार झा ने सम्मानित किया. डॉ. कामिनी कुमारी ने मोदस्सर नजर और डॉ. अकबरूल कादरी ने मो. रियाज अहमद का स्वागत किया.

 

उत्कृष्ट शिक्षक बनने का दिया संदेश

प्राचार्य डॉ. मो. ईनाम उद्दीन ने कहा कि एक उत्कृष्ट शिक्षक बनने के लिए केवल विषय ज्ञान पर्याप्त नहीं है. इसके साथ अनुशासन, नैतिक मूल्य, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास भी आवश्यक है. उन्होंने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.मुख्य अतिथि एहतेशाम फरीदी ने कहा कि शिक्षण केवल एक पेशा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने विद्यार्थियों से समय का सदुपयोग करने, सकारात्मक सोच अपनाने और उत्कृष्ट शिक्षक बनने का आह्वान किया.

 

कॉलेज की उपलब्धियों से कराया परिचय

अमरेन्द्र कुमार झा ने महाविद्यालय के इतिहास, विकास यात्रा और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. वहीं डॉ. अकबरूल कादरी ने गुणवत्ता संस्कृति एवं संस्थागत पहलों की जानकारी दी. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जांनिसार अनवर ने किया.इस अवसर पर डॉ. महालक्ष्मी कुमारी, डॉ. सुजीत कुमार वर्मा, मो. हामिद, मो. दिलनवाज, डॉ. हरिओम कुमार, निशांत कुमार, मो. हसीब, डॉ. रामलक्ष्मण पासवान सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!