Samastipur

5 जुलाई से बंद होगा समस्तीपुर का ओवरब्रिज :मरम्मती का होगा काम

समस्तीपुर में दो भागों में बंटे शहर को एक करने वाली ओवर ब्रिज 5 जुलाई से बंद कर दी जाएगी। इस पुल से किसी भी गाड़ी की आवाजाही आने वाले 15 अगस्त तक नहीं होगी। पुल के बंद रहने से उत्पन्न होने वाली जाम की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने नया रूट चार्ट तैयार किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सदर एसडीओ दिलीप कुमार और यातायात डीएसपी आशीष राज ने बताया कि ओवर ब्रिज काफी पुराना हो चुका है। जिसकी मरम्मत बहुत ही जरूरी है। उनकी मरम्मती काम जल्द से जल्द पूरा हो इसके लिए पुल को पूर्णतया बंद करना जरूरी हो गया था। ताकि तेज गति से मरम्मत का कार्य संपन्न हो सके ।इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से 5 जुलाई से 15 अगस्त तक की समय सीमा तय की गई है।

 

 

इसी पुल को किया जाएगा बंद।

उन्होंने कहा कि पुल के बंद होने से दो भागों में बंटे शहर के लोगों को आवाजाही में दिक्कत ना हो इसके लिए ट्रैफिक रूट चार्ट भी बनाया गया है। बेगूसराय और रोसरा की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए बस की व्यवस्था हाउसिंग बोर्ड मैदान में कर दी गई है।

 

वहीं, वैसे वाहन जो रोसरा की ओर से आएंगे और उन्हें मुजफ्फरपुर की ओर जाना है, तो वह कन्हैया चौक से जितवारपुर बुल्लेचक रेलवे गुमती पारकर महादेव चौक निकलेंगे। वहां से वह संत कबीर कॉलेज होते हुए मोहनपुर रोड में आ सकते हैं।

 

इसके अलावा वह सीधा महादेव चौक से निकलकर एनएच-28 पर जा सकते हैं। कलेक्ट्रेट और मोहनपुर की ओर रहने वाले लोग, जिन्हें समस्तीपुर कॉलेज की ओर जाना है वह अटेरन चौक रेलवे गुमती होते हुए सोनेलाल ढाला,सेंट पॉल स्कूल होते हुए हसनपुर में निकलेंगे।

 

ताजपुर रोड और धर्मपुर क्षेत्र के लोगों को बाजार की ओर जाना होगा, तो वह धर्मपुर चौक होते हुए बाईपास सड़क पर पासवान चौक के पास निकलेंगे और वहां से मगर दही घाट होते हुए अंदर बाजार आ सकते हैं।

 

गाड़ी न फंसे इसके लिए रेलवे से बनाया जाएगा कोऑर्डिनेशन

 

ओवर ब्रिज के बंद होने से रेलवे के अटेरन चौक रेलवे गुमटी पर जाम में वाहन फंसने की संभावना है जिसको देखते हुए रेलवे के साथ कोआर्डिनेशन बैठाया जाएगा, ताकि ट्रेन पास होने के बाद तुरंत रेलवे गुमटी को खोला जा सके। ताकि कम से कम लोग जाम में फंस.सदर एसडीओ ने कहा कि सिंगल रूट सिस्टम लागू किया जा रहा है। लोग नियमों का पालन करें और जिला प्रशासन को सहयोग करें, ताकि किसी को भी दिक्कत ना हो। जल्द से जल्द मरम्मत का काम पूरा हो सके। सभी नए रूटों पर पुलिस बलों की भी तैनाती होगी, ताकि बाहर से आने वाले गाड़ी को कोई दिक्कत ना हो।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!