Samastipur

समस्तीपुर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत:चाय पीकर घर लौट रहे थे

समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेझाडीह गांव में एक सड़क हादसे में 70 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब बुजुर्ग चाय पीकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे।तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

चाय पीकर लौटते समय हादसा

 

मृतक की पहचान बेझाडीह गांव निवासी स्वर्गीय अब्दुल कयूम के बेटे अथर इमाम (70) के रूप में हुई है। उनके एक रिश्तेदार मोहम्मद नाजिम ने बताया कि अथर इमाम गांव के चौक पर चाय पीने गए थे और लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गए।घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बाइक चालक को गाड़ी सहित पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि चालक नशे की हालत में था। ग्रामीणों ने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।

 

हादसे की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।परिजनों ने बताया कि मृतक अथर इमाम अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

 

मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!