Dalsinghsarai

दलसिंहसराय अस्पताल में मरीज को दिया खाने में निकला चूहा,मरीजों में आक्रोश,जांच के दिए आदेश

दलसिंहसराय,अनुमंडल अस्पताल में शनिवार की रात को भोजन में चूहा पाए जाने से अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजनों में भारी आक्रोश देखा गया.घटना तब उजागर हुई जब एक महिला मरीज सपना कुमारी के सब्जी में एक मारा हुआ चूहा मिला.भोजन में चुहे मिलने के मामला सामने आते ही आसपास के अन्य मरीजों और परिजनों की भीड़ जमा हो गई.घटना के समय मौजूद मरीजों में प्रसूता रूबी शर्मा सहित अन्य मरीज ने बताया कि भोजन लाने वाली संस्था “जीविका” के जरिए मरीजों के बीच भी वितरित किया गया.शनिवार की रात भी मरीजों को भोजन दिया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जब अस्पताल में भर्ती महिला मरीज ने रोटी के साथ चना दाल और कद्दू की मिक्स सब्जी को खाने के लिए रोटी के साथ सब्जी लेना चाहा तो पत्ते में सब्जी में एक चूहा दिखा जो मारा हुआ था.जिससे दिखने के लिए महिला मरीज सब्जी को एक पन्नी में रखते हुए अस्पताल प्रशाशन से शिकायत दर्ज कराया.अस्पताल में भर्ती अन्य मरीज और उनके अभिभावकों ने साफ-सफाई व स्वच्छता को लेकर तीखी नाराजगी जताई.कुछ परिजनों ने कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई एवं कीट नियंत्रण की व्यवस्था दयनीय है,जिससे मरीजों के स्वास्थ्य पर जोखिम उत्पन्न हुआ है.परिजनों ने तत्काल कार्रवाई और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कदम की मांग की.

 

 

अस्पताल प्रशासन के अनुसार सूचना मिलते ही अस्पताल अधीक्षक डॉ रामचंद्र सिंह ने मामला संज्ञान में लेकर संबंधित जीविका कैंटीन संयोजक और जीविका संस्था के प्रतिनिधियों को तलब कर तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं.अधीक्षक ने कहा कि प्राथमिक रूप से भोजन के सैंपल सुरक्षित कर लिए गए हैं और भंडारण व वितरण का सत्यापन टीम द्वारा किया जाएगा.यदि दोष पाया गया तो कार्रवाई के साथ-साथ प्रभावित मरीजों को नया भोजन और आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.अस्पताल प्रशासन ने अनुमंडल प्रशासन को भी घटना के बारे में सूचित कर फूड सेफ्टी एवं कीट नियंत्रण टीम द्वारा निरीक्षण भेजने का आश्वासन दिया गया है.वही जीविका से जुड़ी महिलाओं ने बताया की जब वह भोजन लेकर गई थी उस समय उसमे कुछ नहीं था.अधीक्षक ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!