Dalsinghsarai

बीड़ी मजदूर यूनियन और भवन निर्माण कामगार संघ की बैठक,पटना में प्रदर्शन का ऐलान

दलसिंहसराय,समस्तीपुर सदर सबडिविजनल बीड़ी मजदूर यूनियन एवं बिहार राज्य भवन निर्माण कामगार संघ जिला कमिटी की संयुक्त बैठक भाकपा अंचल कार्यालय मे मो.यूनुस की अध्यक्षता में आयोजित की गई.बैठक की शुरुआत शोक प्रस्ताव के साथ हुई.वारिसनगर निवासी वरिष्ठ बीड़ी मजदूर नेता मो० रहमत अंसारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया और 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज निर्माण मजदूर दूसरे राज्यों में पलायन करने पर मजबूर हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बिहार में कल-कारखाने बंद होने से लोग बेरोजगार हो रहे हैं.वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व में बीड़ी मजदूरों के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती थीं,लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार ने कल्याण कोष की राशि को जीएसटी में मर्ज कर उन योजनाओं को बंद कर दिया है.इससे बीड़ी मजदूर कई तरह के लाभों से वंचित हो गए हैं.

बैठक में इन्हीं मांगों को लेकर आगामी 15 जुलाई 2026 को बिहार विधान सभा, पटना में राज्यभर के मजदूर प्रदर्शन कर अपनी मांगें रखेंगे,आगामी 23 एवं 24 अगस्त 2026 को अखिल भारतीय बीड़ी सिंगार टुबैको वर्क्स फेडरेशन का राष्ट्रीय सम्मेलन दलसिंहसराय में करने,इसमें देश के सभी राज्यों से 250 डेलीगेट भाग लेंगे.

 

इसकी तैयारी जोर-शोर से करने और सम्मेलन कोष अधिक से अधिक संग्रह करने का निर्णय लिया गया.बीड़ी मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी लागू कराने हेतु श्रम अधीक्षक, समस्तीपुर के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया गया.बैठक को राम बिलास शर्मा, विनोद कुमार समीर, जगदेव दास, शंकर राम, करो देवी, तिरपित राय, रामाशीष सिंह, विपती देवी, मजिया देवी, राम भजन पासवान, सुदामा देवी, गणेश पासवान, सुनैना देवी, मज़हर आलम सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!