Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर के लाल का ब्रिटेन में बजा डंका, कनिष्क नारायण बने यूके के मंत्री

मुजफ्फरपुर।यूनाइटेड किंगडम (UK) के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम के अनुमोदन पर मंगलवार को मुजफ्फरपुर के कनिष्क नारायण ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है. उन्हें यूके सरकार में बाकायदा कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है. कनिष्क नारायण की इस वैश्विक उपलब्धि से न केवल मुजफ्फरपुर बल्कि पूरे बिहार और देश का नाम रोशन हुआ है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मुजफ्फरपुर के दामुचक स्थित सोंधो हाउस में हुआ था जन्म

कनिष्क नारायण शहर के सुप्रसिद्ध एसकेजे लॉ कॉलेज के निदेशक जयंत कुमार के भतीजे हैं. उनका जन्म मुजफ्फरपुर शहर के दामुचक स्थित ऐतिहासिक सोंधो हाउस में हुआ था. उनका पूरा परिवार मूल रूप से मुजफ्फरपुर के सोंधो परिसर दामुचक का ही निवासी है. कनिष्क की इस ऐतिहासिक सफलता की खबर मिलते ही मुजफ्फरपुर और सोंधो हाउस परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई और जश्न का माहौल बन गया.

 

माता-पिता कार्डिफ में सॉलिसिटर, भाई लंदन में हैं डॉक्टर

कनिष्क नारायण के पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो उनकी माता चेतना सिंहा तथा पिता संतोष कुमार वेल्स की राजधानी कार्डिफ में जाने-माने सॉलिसिटर के रूप में कार्यरत हैं. वहीं, उनके बड़े भाई गौतम नारायण लंदन में डॉक्टर हैं. कनिष्क ने अपनी लगन और मेधा के बल पर ब्रिटेन की राजनीति और नीति-निर्माण में यह मुकाम हासिल किया है.

 

शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने दी बधाई

कनिष्क नारायण की इस अप्रतिम सफलता पर एसकेजे लॉ कॉलेज की सचिव उज्ज्वला मिश्रा, सुशील कुमार मिश्रा, प्राचार्य डॉ विमल किशोर, आभा टीचर ट्रेनिंग के सचिव डॉ सतीश कुमार, विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डॉ रजनीश कुमार गुप्ता, आरपीएम लॉ कॉलेज के प्रो अंकज कुमार, प्राचार्य प्रो केकेएन तिवारी, डॉ रत्नेश भारद्वाज, आशुतोष कुमार, चंदन कुमार, आरए सहाय, राहुल कुमार, सुधांशु सुमन व डॉ ललित किशोर सहित कई शिक्षाविदों व गणमान्य लोगों ने बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!