Begusarai

बरौनी जंक्शन पर 53.85 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बेगूसराय:बरौनी जीआरपी एवं आरपीएफ पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान बरौनी जंक्शन पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कोलकाता-दरभंगा मिथिला एक्सप्रेस से हुई गिरफ्तारी

जीआरपी बरौनी इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात बरौनी रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 07 पर खड़ी गाड़ी संख्या 15233 (कोलकाता-दरभंगा मिथिला एक्सप्रेस) में जांच अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान कोच संख्या A1 के पास ट्रॉली बैग लिए दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.ट्रॉली बैग से 53.85 लीटर विदेशी शराब बरामद

 

तलाशी लेने पर आरोपियों के ट्रॉली बैग से विभिन्न ब्रांड की कुल 53.85 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. गिरफ्तार तस्करों की पहचान मधुबनी जिले के प्राइवेट बस स्टैंड निवासी आनंद कुमार तथा मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट (राघोपुर) निवासी महानंद राय के रूप में हुई है. दोनों के खिलाफ कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में बेगूसराय जेल भेज दिया गया है. रेल पुलिस ने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने और अपराध नियंत्रण के लिए इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!