Patna

मानसून अपडेट:बिहार के 24 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी:अगले 48 घंटे में हेवी रेन का रेड अलर्ट

पटना.बिहार में मानसून का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने आज 24 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पटना समेत 14 जिलों में आज भी बादल छाए रहने की संभावना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक पूरे राज्य में भारी बारिश का 7 दिन का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। वेदर एक्सपर्ट के मुताबिक, अगले 7 से 10 दिनों के दौरान मानसून और ज्यादा मजबूत होगा।प्रदेश में पिछले तीन सप्ताह तक मौसम सूखा रहा, लेकिन अब मानसून ने यू-टर्न लिया है। स्थिति यह थी कि 6 जुलाई तक राज्य में सामान्य 230.1 मिमी के मुकाबले केवल 103 मिमी बारिश हुई थी, जो सामान्य से 52 से 55 प्रतिशत कम थी।

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

 

मंगलवार को पटना, बेतिया, कटिहार, मधुबनी, सासाराम और औरंगाबाद समेत 15 जिलों में बारिश हुई। पटना में सोमवार की रात से ही बादल छाए हैं। कुछ इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुई।

 

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा में एक मजार पर चादर चढ़ाने पहुंचे, लेकिन तेज बारिश के कारण उन्हें लौटना पड़ा। वहीं, मुंगेर में नदी का जलस्तर बढ़ने से कटाव शुरू हो गया है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है।दरभंगा के जाले में तेज आंधी के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे एक विशाल पीपल के पेड़ की डाल टूटकर एक मकान पर गिर गई। हादसे के समय घर में मौजूद एक ही परिवार के 7 लोग बाल-बाल बच गए

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!