Patna

मानसून अपडेट:बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट:राज्य में 46% कम वर्षा

पटना.बिहार में शनिवार को मानसून की अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। जबकि पटना समेत 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अभी मानसून सक्रिय है। अगले पांच दिनों तक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि, पटना समेत कुछ जिलों में धूप के बाद उमस भरी गर्मी एक बार फिर परेशान कर सकती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

1 जून से 11 जुलाई तक बिहार में कुल 155.9mm बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य बारिश 288.5mm होनी चाहिए थी। इस तरह राज्य में अब भी 46% बारिश की कमी बनी हुई है।हालांकि सक्रिय मानसून के कारण कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है, जिससे बारिश की कमी धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है। मौसम वेबसाइट विंडी.कॉम के मुताबिक बादल अभी बिहार और पूर्वी हिस्सों की तरफ मौजूद हैं।

 

 

 

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

 

पटना समेत 15 जिलों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हुई। बांका, बक्सर, खगड़िया, किशनगंज, मधुबनी, जहानाबाद समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। बारिश के बाद कई जिलों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

 

दरभंगा में नगर निगम ऑफिस, टाउन हॉल रोड, DMCH कॉलेज परिसर और मेडिसिन वार्ड में पानी भर गया, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बेगूसराय के कई इलाकों में सड़कों पर 2 से 3 फीट पानी भर गया।

 

पटना के मोकामा रेफरल अस्पताल में बारिश का पानी सीढ़ियों से होते हुए वार्ड तक पहुंच गया। इस कारण OPD, दवा वितरण केंद्र और रजिस्ट्रेशन काउंटर ठप हो गया। इलाज के लिए पहुंचे लोग खड़े होने के लिए जगह तलाशते रहे।

 

मौसम विभाग के अनुसार पटना, खगड़िया, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, बांका और कटिहार जैसे जिलों में सामान्य से काफी अधिक वर्षा दर्ज की गई है। वहीं मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गया, जमुई, औरंगाबाद और सीवान में अभी भी सामान्य से कम बारिश हुई है।

आगे कैसा रहेगा मौसम…

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी पटना में भी 12 से 15 जुलाई तक बादल छाए रहेंगे। रुक-रुककर बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी होती रहेगी। तापमान 32 डिग्री रहने की उम्मीद है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!