Samastipur

समस्तीपुर की किन्नर की काशीचक में हत्या, शादी के दबाव में प्रेमी ने साथियों संग रची साजिश

समस्तीपुर /नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के भट्टा गांव स्थित गुहिया पोखर से बरामद अज्ञात शव के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. जांच में सामने आया कि यह हत्या एक किन्नर मोनिका की थी, जिसे उसके ही प्रेमी और उसके साथियों ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को कई हिस्सों में काटकर बोरे में बंद कर पोखर में फेंक दिया गया था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी समेत चार अन्य की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. घटना के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

 

एसडीपीओ पकरीबरावां सुजय विद्यार्थी ने प्रेस वार्ता में बताया कि 24 मई 2026 को गुहिया पोखर से सबसे पहले एक पैर बरामद हुआ था. इसके बाद 26 मई को उसी पोखर से बोरे में बंद एक शव मिला. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया और जांच शुरू की गई.

 

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया. उसकी पहचान भट्टा गांव निवासी लखन रमानी के पुत्र कारण कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ में उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया.पुलिस के अनुसार, भट्टा गांव के शुभम कुमार की मुलाकात पटना में रहने वाली मोनिका किन्नर से हुई थी. मोनिका मूल रूप से समस्तीपुर की रहने वाली थी, लेकिन पटना के आलमगंज इलाके में रहती थी. शुभम का उसके घर आना-जाना शुरू हुआ और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध गहरा हो गया.

 

समय के साथ रिश्ते में नजदीकियां बढ़ीं, जिसके बाद मोनिका ने शुभम पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए भी इस बात को लेकर बात कर रही थी.एसडीपीओ ने बताया कि शादी के दबाव से बचने के लिए शुभम ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची. योजना के तहत मोनिका को भट्टा गांव बुलाया गया.

 

नवादा की सभी ख़बरें यहां पढ़ें

 

गांव पहुंचने के बाद सभी ने सामान्य तरीके से खाना खाया, ताकि किसी को शक न हो. लेकिन उसी रात शुभम और उसके चार-पांच साथियों ने मिलकर मोनिका की हत्या कर दी.

 

हत्या के बाद शव को लगाया ठिकाना

हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपियों ने अमानवीय तरीका अपनाया. शव के कई टुकड़े कर उन्हें अलग-अलग बोरे में बंद किया गया और गुहिया पोखर में फेंक दिया गया, ताकि पहचान छिपाई जा सके.

 

मुख्य आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश

पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है. फिलहाल एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी शुभम कुमार समेत अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!