Darbhanga

एसएसबी जवान पर हमला करने के मामले में दो अप्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार 

मधुबनी। बासोपट्टी थाना पुलिस ने एसएसबी जवान पर हमला मामले में दो अप्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.पकड़े गए व्यक्ति पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के महिनाथपुर गांव निवासी संजीत पासवान उर्फ उदगार पासवान एवं संतोष दास के रूप में किया गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मिली जानकारी के अनुसार बीते वर्ष 2025 जुलाई में भारत नेपाल सीमा पर महिनाथपुर बॉर्डर खाद तस्कर ने सरकारी ड्यूटी का निर्वहन के दौरान तैनात एसएसबी जवान पर पत्थरबाजी कर हमला किया था एवं एसएसबी जवान का राईफल छिनने का प्रयास किया गया था.घटना के दौरान एसएसबी जवान ने आत्मरक्षा में जानलेवा हमला से बचने के लिए हवाई फायर भी किया था.घटनास्थल पर काफी संख्या में पुलिस बल एवं एसएसबी जवान ने कैंप किया था.जिसके बाद माहौल शांत हुआ था.पुलिस ने जांच के दौरान उपद्रवियों की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर किया.इस संबंध में थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने कहा कि इस घटना में संलिप्त दोनों अप्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!