Samastipur

अवैध रूप से जेसीबी से मिट्टी काटने का सिलसिला धड़ल्ले से जारी 

समस्तीपुर।मोरवा प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों अवैध रूप से जेसीबी से मिट्टी काटने का सिलसिला धड़ल्ले से जारी है। सैकड़ो गड्ढे दुर्घटना का आमंत्रण दे रहे हैं। बरसात के दिनों में इन खतरनाक गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाएं और तेजी से होने लगता है क्योंकि मवेशियों और लोगों को यह नहीं मालूम की किस जगह पर कितना गहरा गड्ढा बना हुआ है। प्रखंड क्षेत्र में अब तक 5 सालों में करीब 38 मवेशी और 16 लोगों की मौत इन गड्ढों में डूबने से हो चुकी है। विगत दो दिनों में जिले के हरपुर भिंडी, ररियाही, उजियारपुर में पांच लोगों की मौत इन गढ्ढो में डूबने से हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

प्रशासन की लापरवाही कहें या अवैध रूप से मिट्टी खनन करने वाले लोगों की मनमानी बिना रोक-टोक के मिट्टी काटने का सिलसिला जारी है। मिट्टी काटने के बाद खतरा संबंधी कोई बोर्ड भी नहीं लगाए जाते और न ही लोगों को इस बाबत जानकारी होती है। ऐसे में यह गढ्ढा लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। लोगों की माने तो विभागीय अधिकारी को गढ्ढा काटने के बाद उस पर बोर्ड लगाने के निर्देश जारी जरूर करने चाहिए ताकि बच्चे और लोग इस तरफ सावधानी बरत सके।

 

 

ऐसे में लोगों का कहना है कि जिस हिसाब से फोर लेन सड़क के निर्माण, ईंट भट्ठा और सड़कों के निर्माण के लिए मिट्टी कटाव जिस बेतरतीब ढंग से किया जा रहा है उस लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है ।मिट्टी काटने के बाद लोग उस गढ्ढा को भूल जाते हैं। प्रशासन को याद तब आता है जब उससे कोई बड़ा हादसा होता है। ऐसे में बताया जाता है कि बड़े पैमाने पर दुर्घटना के आशंकाओं के बीच इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है ताकि जान माल की नुकसान को रोका जा सके।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!