Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर में गैस पाइप लाइन फटी, 5 छात्राएं बेहोश,भर्ती

मुजफ्फरपुर : मुशहरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. बुडको द्वारा नाला निर्माण के दौरान पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे तेज गैस रिसाव शुरू हो गया. गैस की चपेट में आने से वहां से गुजर रही पांच स्कूली छात्राएं दम घुटने के कारण बेहोश हो गईं. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी छात्राओं को मुशहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. राहत की बात यह है कि सभी छात्राओं की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

 

इन छात्राओं की बिगड़ी तबीयत

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, बेहोश होने वाली छात्राओं में दसवीं कक्षा की दिव्या, नाहिद, अमृता और राखी के साथ-साथ ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा विशाखा शामिल हैं. गैस रिसाव के कारण सभी को सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद वे बेहोश हो गईं.प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बुडको की ओर से नाला निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान खुदाई में पीएनजी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और गैस का रिसाव शुरू हो गया. कुछ ही देर में आसपास गैस फैल गई, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई.

 

मौके पर पहुंची प्रशासन और तकनीकी टीम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और गैस पाइपलाइन ऑपरेटर की तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई. तकनीकी टीम ने तत्काल गैस आपूर्ति बंद कर फटी पाइपलाइन की मरम्मत शुरू कर दी. साथ ही आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई.

हादसे की जांच शुरू

पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. यह पता लगाया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं और पाइपलाइन कैसे क्षतिग्रस्त हुई. प्रशासन ने कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!