Samastipur

उधारी मांगने पर मछली काबोरारी और भतीजे को पीटा:डेढ़ लाख रुपए का मामला 

समस्तीपुर में बकाए के रुपए मांगने पर मछली व्यापारी और उनके भतीजे पर हमला किया गया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराय गया है। घायलों की पहचान मगरदही घाट वार्ड संख्या-24 निवासी विद्यानंद सागर साह (49) और उनके भतीजे कुंदन कुमार (31) के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

विद्यानंद सागर साह ने पुलिस को बताया कि ताजपुर रोड स्थित एक मछली दुकानदार को लगभग डेढ़ लाख रुपए की मछली उधार दी थी। लंबे समय से यह राशि बकाया थी और दुकानदार इसका भुगतान नहीं कर रहा था।

 

बकाया रकम मांगने के लिए भतीजे कुंदन के साथ गुदरी बाजार पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने दुकानदार से पैसे मांगा, आरोपी पक्ष के लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। विवाद जल्द ही हिंसक हो गया और आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार की है।घटना के बाद आसपास भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घायल व्यापारी और उनके भतीजे को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया।

 

घटना के संबंध में डायल-112 पुलिस टीम के पदाधिकारी भोला कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष की ओर से नगर थाना में लिखित आवेदन दिए जाने के बाद मामले की जांच शुरू की जाएगी।नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!