Dalsinghsarai

आरएल महतो कॉलेज में प्रथम बैच का सत्रारम्भ, स्वागत समारोह में नवप्रशिक्षुओं का हुआ भव्य अभिनंदन

दलसिंहसराय, आरएल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में शैक्षणिक सत्र 2026-29 के प्रथम बैच के नव-नामांकित प्रशिक्षुओं के लिए गुरुवार को अभिनंदन सह स्वागत समारोह एवं सत्रारम्भ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया.संस्थान के प्रथम सत्र की शुरुआत उत्साह, गरिमा और सांस्कृतिक रंगों के बीच हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों ने भी भाग लिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन तथा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के साथ किया गया. इसके बाद संस्थान परिवार ने सभी नवप्रशिक्षुओं एवं उनके अभिभावकों का पुष्पवर्षा और गुलाब का फूल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया.स्वागत गीत के माध्यम से वर्षा कुमारी, दीप्ति कुमारी, नगमा खातून एवं राखी कुमारी ने नए विद्यार्थियों का अभिनंदन किया, जिससे पूरा सभागार उत्साह और उल्लास से भर उठा.

 

 

 

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रशांत कुमार पंकज ने सभी प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए कहा कि किसी भी विद्यार्थी की सफलता केवल शिक्षा से नहीं, बल्कि संस्कार,अनुशासन, समय की सदुपयोग और निरंतर मेहनत से तय होती है.उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहकर पूरे समर्पण के साथ अपना पाठ्यक्रम पूरा करने का आह्वान किया.उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं प्रबंधन शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.प्राचार्य डॉ. मो. इमामुद्दीन ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिवेश में तकनीकी एवं प्रबंधन शिक्षा का महत्व लगातार बढ़ रहा है.आज के दौर में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, नवाचार, डिजिटल कौशल, नेतृत्व क्षमता और प्रभावी प्रबंधन की समझ भी विकसित करनी होगी.उन्होंने कहा कि उद्योगों और संस्थानों की बदलती आवश्यकताओं को देखते हुए कुशल एवं प्रशिक्षित मानव संसाधन की मांग लगातार बढ़ रही है.

 

 

 

ऐसे में तकनीकी एवं प्रबंधन शिक्षा युवाओं को रोजगार, उद्यमिता तथा आत्मनिर्भर बनने के बेहतर अवसर प्रदान करती है.कार्यक्रम के दौरान नवप्रशिक्षुओं के लिए ज्वलंत बिंदुओं पर एक रोचक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनिकेत प्रकाश को मिस्टर फ्रेशर तथा अनिशी गुड़िया को मिस फ्रेशर चुना गया.दोनों विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया.दीप्ति कुमारी, राखी कुमारी,नगमा खातून,वर्षा कुमारी,खुशबू कुमारी, कंचन कुमारी, श्वेता कुमारी, साधना कुमारी, अंजली कुमारी एवं रोशनी कुमारी सहित अन्य प्रशिक्षुओं ने मनमोहक गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित लोगों की खूब तालियाँ बटोरीं.कार्यक्रम का सफल संचालन निर्मल कुमार चंचल ने किया,जबकि स्वागत भाषण राजेश कुमार गिरी ने दिया.

 

 

अंत में डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया.इस अवसर पर अर्चना पंकज, कुंती देवी, दिनेश कुमार मिश्रा, पंकज कुमार, श्वेता रानी कर्ण, विभा कुमारी, राजीव कुमार सुमन, आमिर सोहेल, एस.के. प्रसाद, डॉ. आदित्य राज, प्रशांत स्वराज, शेफाली दीक्षिता, किरण चौधरी, रामानुराग झा, डॉ. विवेक दत्त, चंद्रमणि सिंह, डॉ. राजकुमार, केशव कुमार चौधरी, सत्यम, उमा शंकर चंदन, नीलम कुमारी, कुमारी दीपा, आकांक्षा कुमारी, प्राची अग्रवाल, पल्लव पारस, रूपक कौशल, संतोष सुमन, रश्मि रोजी, अजय शर्मा सहित संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी, प्रशिक्षु एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!