Vaishali

सोनपुर मंडल में संरक्षा जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन, लेवल क्रॉसिंग सुरक्षा का दिया गया संदेश

वैशाली। सोनपुर।पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जन-जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 23 जुलाई 2026 को SAI स्थित लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 43/C पर प्रभावी नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य राहगीरों, वाहन चालकों तथा रेल कर्मचारियों को लेवल क्रॉसिंग पर सुरक्षित व्यवहार अपनाने के प्रति जागरूक करना था। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि लेवल क्रॉसिंग गेट बंद होने की स्थिति में किसी भी परिस्थिति में उसे पार करने का प्रयास न करें, क्योंकि ऐसा करना स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों के जीवन को भी गंभीर खतरे में डाल सकता है।नाटक के माध्यम से दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों को समझाया गया कि बंद गेट को पार करने की जल्दबाजी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। रेलवे द्वारा निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है तथा कुछ क्षणों का धैर्य अनेक अनमोल जीवन बचा सकता है।

 

नुक्कड़ नाटक में उपस्थित लोगों को रेलवे संरक्षा नियमों की जानकारी दी गई तथा उनसे अपील की गई कि वे स्वयं भी इन नियमों का पालन करें और अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।इस जन-जागरूकता अभियान का सफल संचालन सोनपुर मंडल की संरक्षा (Safety) टीम एवं स्काउट्स एवं गाइड्स टीम द्वारा किया गया।

 

सोनपुर मंडल यात्रियों सुरक्षित रेल परिचालन के लिए सभी नागरिकों से रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील करता है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!