Samastipur

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत के निर्माण में दे सकते हैं योगदान,जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

समस्तीपुर | युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत, समस्तीपुर के तत्वावधान में महिला कॉलेज, समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” विषय पर एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें नशामुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल साहिल कोचर, 12 बिहार एनसीसी बटालियन रहे। इस अवसर पर विजेता मजूमदार, सहायक निदेशक-सह-जिला युवा पदाधिकारी,

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अनुष्का श्रीवास्तव एडीएम‌ओ, सोनाली , प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. राजेश कुमार रंजन तथा डॉ. रिंकी कुमारी, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल साहिल कोचर ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशीले पदार्थों से दूर रहकर अनुशासित, स्वस्थ एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित जीवन अपनाएं। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवा शक्ति पर निर्भर है और नशामुक्त युवा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

 

 

अन्य वक्ताओं ने भी युवाओं से नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक एवं जागरूकता आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद प्रतियोगिता, संगीत प्रस्तुति, स्लोगन लेखन तथा स्लैम पोएट्री प्रमुख रहे। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से युवाओं ने नशे के दुष्प्रभावों, स्वस्थ जीवनशैली के महत्व तथा विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।”

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!