Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:बीएड कॉलेज में प्रशिक्षुओं ने सीखे बचाव और आपदा प्रबंधन के व्यावहारिक गुर

दलसिंहसराय। आर.एल.महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन (बीएड कॉलेज) में अग्निशमन विभाग द्वारा प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं, सहायक प्राध्यापकों,व्याख्याताओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लिए अग्नि सुरक्षा एवं बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का उद्देश्य आग लगने की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित बचाव के उपायों की जानकारी देना तथा आपदा के समय सही निर्णय लेने के प्रति जागरूक करना था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने मॉक ड्रिल के माध्यम से रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग पर सुरक्षित तरीके से काबू पाने की विधि का प्रदर्शन किया.इसके साथ ही अग्निशामक यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) के सही उपयोग, आग लगने पर प्राथमिक बचाव, सुरक्षित निकासी तथा आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई.दलसिंहसराय अग्निशमन केंद्र के सहायक अग्निशमन पदाधिकारी रूपेश कुमार ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय संयम और सूझबूझ से कार्य करना चाहिए.वहीं प्रभारी अग्निशमन पदाधिकारी रामानंद राय ने कहा कि आग लगने पर सबसे पहले प्रभावित स्थान से सुरक्षित बाहर निकलें तथा तत्काल डायल 101 या 112 पर सूचना दें.

 

उन्होंने बताया कि समय पर सूचना और सही कार्रवाई से जन-धन की हानि को काफी हद तक रोका जा सकता है.प्रभारी अग्निशमन पदाधिकारी अखिलेश कुमार राय ने कहा कि आग से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय सतर्कता और सावधानी है.लोगों को विद्युत उपकरणों, गैस सिलेंडरों तथा ज्वलनशील वस्तुओं का उपयोग पूरी सावधानी के साथ करना चाहिए.प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि रसोई में खाना बनाते समय विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए.पुराने एवं क्षतिग्रस्त बिजली के तारों तथा उपकरणों को समय पर बदलना आवश्यक है.कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं राखी कुमारी, नगमा खातून, वर्षा कुमारी एवं सोनम कुमारी द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई.

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र (सर्टिफिकेट) एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम का संचालन डॉ. निर्मल कुमार चंचल ने किया.इस अवसर पर अग्निशमन विभाग की अधिकारी काजल कुमारी, मनोज कुमार सहित केशव कुमार चौधरी, सत्यम, उमा शंकर चंदन, निलेश कुमार, मो. इमामुद्दीन, योगेश कुमार, सर्वेश सुमन, नीलम कुमारी, कुमारी दीपा, रूपम कुमारी, प्राची अग्रवाल, पल्लव पारस, रूपक कौशल, रश्मि रोजी, प्रदीप कुमार, प्रशांत स्वराज, संतोष सुमन, अजय शर्मा, दिनेश मिश्रा, श्वेता कर्ण, किरण चौधरी, शेफाली दीक्षिता सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!