Begusarai

रिफाइनरी के गेट पर शव रखकर 6 घंटे से प्रदर्शन: सड़क हादसे में हुई थी सुपरवाइजर की मौत

बेगूसराय.बेगूसराय के बरौनी रिफाइनरी विस्तारीकरण में काम करने वाले एक कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसके बाद आज परिजन और साथी मजदूर रिफाइनरी के द्वार पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी रिफाइनरी या संबंधित कंपनी का कोई भी वरिष्ठ अधिकारी सुध लेने नहीं पहुंचा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

 

उचित मुआवजे और न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने मुख्य गेट के बाहर छह घंटे से अधिक समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मृतक की पहचान बीहट मकससपुर टोला के रहने वाले सिंहेश्वर प्रसाद सिंह के बेटे मनीष कुमार उर्फ मनटुन सिंह (50) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मनटुन सिंह सार्थक कंपनी में सुपरवाइजर थे।

 

कल देर शाम ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे, तभी आगे जा रहे एक सरिया (लोहे का छड़) लदे ट्रैक्टर ने अचानक ब्रेक मार दिया। अचानक ब्रेक लगने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से जा टकराई और लोहे का सरिया उनके गले और छाती के आर-पार हो गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

 

 

कोई सुध लेने वाला नहीं है

 

प्रदर्शन में शामिल समाजिक कार्यकर्ता रामकृष्ण और परिजनों ने कहा कि रिफाइनरी देश और बिहार का गौरव है। लेकिन इसे सींचने वाले मजदूरों और कर्मियों के साथ भेदभाव किया जाता है। अगर यही रिफाइनरी का कोई परमानेंट (स्थायी) कर्मचारी होता, तो उसे करोड़ों रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी तुरंत मिल जाती।परिजनों का कहना है कि जो संविदा या अन्य कंपनियों के माध्यम से इसे बेहतर बना रहे हैं, उनकी मौत पर कोई पूछने वाला नहीं है। हादसे को 15 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, पुलिस ने पोस्टमार्टम भी करवा दिया है। लेकिन कंपनी का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी पीड़ित परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में खड़ा होने तक नहीं आया है। रिफाइनरी के अधिकारियों को भी घटना की सूचना तुरंत दी गई थी।

 

इसके बावजूद किसी ने भी संपर्क नहीं किया, जिससे नाराज होकर मजदूर और ग्रामीण मुख्य द्वार के बाहर डटे रहे। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए कंपनी तुरंत उचित मुआवजा राशि और परिवार के एक सदस्य को रोजगार मुहैया कराए। सुबह से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इस पर किसी का ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!