Patna

कुख्यात नरेश पांडे के अड्डे पर छापा,16 लाख कैश, लोडेड कट्टा,नेपाली करेंसी, सोना-चांदी का जखीरा बरामद

मोतिहारी. छतौनी पुलिस ने कुख्यात अपराधी नरेश पांडे के बढ़ई टोला में उसके ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके कथित आर्थिक और आपराधिक नेटवर्क पर जोरदार प्रहार किया. प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ हुई छापेमारी में पुलिस ने करीब 16 लाख रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन, नेपाली करेंसी, एक लोडेड देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, शराब की बोतल, भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण तथा दो दर्जन से अधिक जमीन के दस्तावेज बरामद किए हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले कुख्यात नरेश पांडे फरार हो गया. मौके से उसके सहयोगी उज्जवल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में गिरोह के नेटवर्क और फरार आरोपी के ठिकानों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिलेंगे.

 

पुलिस के अनुसार, नरेश पांडे पर हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत करीब 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं. लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में बरामद नकदी और अन्य सामान ने जांच एजेंसियों का ध्यान खींचा है.

 

बरामद दो दर्जन से अधिक जमीन के दस्तावेजों, बड़ी मात्रा में नकदी और आभूषणों की वैधता की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इनका संबंध किसी अवैध कारोबार, रंगदारी या अन्य संगठित अपराध से तो नहीं है.

 

 

फरार नरेश पांडे की गिरफ्तारी के लिए जिले के विभिन्न इलाकों में लगातार छापेमारी की जा रही है. एसपी स्वर्ण प्रभात का कहना है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे नेटवर्क और बरामद संपत्ति के संबंध में बड़ा खुलासा हो सकता है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!