Muzaffarpur

पूजा कर घर लौट रहे 12 वर्षीय बालक को स्कॉर्पियो ने मारी ठोकर,मौत के बाद सड़क जाम 

मुजफ्फरपुर। पिपराही : प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत देकुली धाम के पास शिवहर–सीतामढ़ी एनएच-227 पर रविवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की ठोकर से साइकिल सवार 12 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के अनुसार परसौनी बैज वार्ड संख्या पांच निवासी रमेश गुप्ता का पुत्र अंकुश कुमार सुबह साइकिल से देकुली धाम पूजा करने गया था। पूजा कर वह की घर ओर लौट रहा था तभी शिवहर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिस से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अंकुश परिवार का इकलौता बेटा था।

 

 

 

उसके पिता रमेश गुप्ता नेपाल में मजदूरी करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की आंखें नम हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी शत्रुघ्न, मुकेश कुमार और शिवशंकर कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्काल घायल अंकुश को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच भागने की कोशिश कर रहे स्कॉर्पियो चालक को लोगों ने पकड़ लिया।

 

 

 

गुस्से में लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी।सूचना पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद एनएच-227 पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ जमा रही। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और देकुली धाम के पास स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!