Dalsinghsarai

नीट परीक्षा में दलसिंहसराय के अधिवक्ता की पुत्री भारती ने 668 अंक प्राप्त कर लहराया परचम

दलसिंहसराय,सिविल कोर्ट दलसिंहसराय एवं समस्तीपुर के वरीय अधिवक्ता प्रदीप राय एवं रीता कुमारी की प्रथम पुत्री भारती प्रदीप ने नीट की परीक्षा में 668 अंक प्राप्त कर अपने क्षेत्र दलसिंहसराय एवं पैतृक घर विद्यापतिनगर कांचा का नाम रौशन की है.अधिवक्ता प्रदीप राय ने बताया कि भारती बचपन से हीं मेधावी छात्रा रही अपने माता पिता एवं नाना अवकाश

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

प्राप्त शिक्षक सुरेश राय के सानिध्य में अपने घर पर हीं रहकर प्राथमिक शिक्षा की और मेधावी होने के कारण नवोदय विद्यालय बिरौली में वर्ग 6 से लेकर दसवीं तक पढ़ाई की.जिसमे दसवीं में 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की वहीं महाराष्ट्र पुणे स्थित नवोदय विद्यालय दक्षिणा फाउंडेशन से इंटर में 96.6 प्रतिशत प्राप्त किया.भारती ने तैयारी कर नीट में सफलता हासिल की. परिणाम घोषित होते हीं एसडीएम प्रवीण कुमार,

 

विद्यापतिनगर के जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष उपेन्द्र राय, पूर्व प्रमुख शिव शंकर राय, पूर्व सिविल कोर्ट कर्मी राम सागर महतो, अभियंता सुशील कुमार, सपन कुमार, अधिवक्ता मानस मोहन झा, प्रशांत कुमार राय, राकेश कुमार राय, अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह, सिंहेश्वर महतो, विवेक कुमार सिंह, राम शंकर सिंह, राम ज्योति सिंह समेत दर्जनों लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.वहीं भारती ने बताया की मै न्यूरो सर्जन बनकर लोगों की सेवा करूंगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!