Dalsinghsarai

परिवार से 1200 रुपये सालाना टैक्स वापस लेने सहित 3 सूत्री मांगो को लेकर किसान सभा का प्रतिनिधिमंडल एसडीओ से मिला

दलसिंहसराय,बिहार राज्य किसान सभा के अंचल काउंसिल दलसिंहसराय-विद्यापतिनगर के बैनर तले एक प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय से मुलाकात कर तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के हालिया फैसलों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे आम किसान और ग्रामीण जनता पर सीधा आर्थिक बोझ पड़ेगा.

 

 

मांगो में सरकार द्वारा जमीन निबंधन में जो दोगुनी फीस बढ़ाई गई है, उसे तत्काल वापस लिया जाए,धनहर जमीन में 5 डिसमिल से बढ़ाकर 15 डिसमिल तक को विकासशील श्रेणी में कर दिया गया है.इसे पूर्व की भांति 5 डिसमिल पर ही रखा जाए.ग्रामीण क्षेत्र में नलजल एवं सफाई के नाम पर प्रत्येक परिवार से 1200 रुपये सालाना टैक्स लेने के जो प्रस्ताव पर विचार चल रहा है,उसे वापस लिया जाए.

 

 

प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार उपरोक्त मांगों पर अमल नहीं करती है तो किसान सभा मजबूर होकर बड़े आंदोलन को बाध्य होगी. प्रतिनिधिमंडल में अंचल सचिव रामसेवक राय,अध्यक्ष महेंद्र सिंह,जिला कमिटी सदस्य विधानचंद्र, जनवादी महिला समिति की राज्य सचिव नीलम देवी एंव राम नारायण सिंह शामिल थे.एसडीओ ने मांग पत्र प्राप्त कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!