Dalsinghsarai

दलसिंहसराय: योग शिविर का आयोजन,योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर दिया जोर

दलसिंहसराय,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को क्षेत्र के कई संस्थानों में योग शिविर का आयोजन किया गया.
सीएच स्कुल के मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा द्वारा संयुक्त रूप से शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें योग से संबंधित लाभो के बारे में लोगो को बताया गया.कार्यक्रम प्रभारी श्याम कुमार लाल, मुख्य वक्ता ललन चौधरी, हरिओम प्रसाद,राम विनोद प्रसाद,दीपक साह,शंभु प्रसाद साह, ज्योति प्रसाद,जितेंद्र साह, प्रीतम राजर्षि, संतोष बरनवाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गीता साह, कपिलदेव चौधरी,ऋतिक कुमार राजा,अनिल सिंह, सान्याल सारंग सहित कई लोग मौजूद थे. शिव सेवा सदन,दलसिंहसराय में योग शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

हास्य योगाचार्य अनिल कुमार ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर डी एन सिंह ने कहा योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है.

अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति की ओर से सिविल कोर्ट परिसर मे न्यायिक अधिकारी,कर्मी ने योगाभ्यास किया. जागरूकता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम मनीष कुमार ने कहा कि योग का अर्थ एकसाथ होना है.यह हमारे शरीर,मन और आत्मा को एक साथ जोड़ने का एक तरीका है.न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी राकेश रंजन, मुंसिफ कार्तिकेय केसरवानी ,न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय श्रेणी अनुज कुमार,योग इंस्ट्रक्टर दिलीप कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

अनुमंडलीय अस्पताल में योग दिवस अधिवक्ता नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में मनाया गया.बीजेपी ओ.बी.सी मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौड़ी शंकर के नेतृत्व में संत कवीर हॉस्पिटल दलसिंहसराय परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया.योग गुरु महंत राम, विलास दास, डॉ.सौम्या किशोर,परामर्शदाता डॉ.राज कुमार साह सहित अन्य कई लोग शिविर में भाग लिया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!