बेगूसराय में महिला से गैंगरेप मामले में थानाध्यक्ष सस्पेंड:प्राइवेट पार्ट में कारतूस और लकड़ी डाली थी
बेगूसराय में महिला से गैंगरेप मामले में एक्शन हुआ है। बेगूसराय रेंज के डीआईजी शैलेश कुमार चकिया थाानध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है। थानेदार पर आरोप है कि पीड़िता जब शिकायत लेकर थाने पहुंची थी, तब उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया था।वक्त पर एक्शन भी नहीं लिया गया। पीड़िता से मिलने के लिए शुक्रवार को बेगूसराय रेंज के डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़िता और परिजनों से पूरी जानकारी ली।
पीड़ित महिला अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर ने उसके प्राइवेट पार्ट से कारतूस और लकड़ी निकाला है।
बीजेपी नेता बोले-अपराधियों का एनकाउंटर होगा
वहीं, भाजपा नेता और अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर अपराधियों ने इस परिवार के साथ तीसरी बार घटना की। छिनतई और छेड़खानी के दो घटनाओं में पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया और जमानतीय धारा में केस दर्ज कर आरोपियों को थाना से ही बेल दे दिया।
इससे बदमाशों का मनोबल बढ़ा और पांच लोगों ने मिलकर महिला के साथ गैंगरेप किया। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद अपराधियों में दहशत है। लगातार एनकाउंटर हो रहा है, इस मामले में भी अपराधी छोड़े नहीं जाएंगे। अपराधियों का एनकाउंटर होगा।
बदमाशों ने साड़ी से मुंह बांध दिया था
पीड़िता ने बताया कि 11 जून की रात करीब 11:30 बजे मैं टॉयलेट गई थी। पांच बदमाश मेरे घर के दरवाजे पर बैठ गए और मेरे पति का रूम बाहर से बंद कर दिया। मैं टॉयलेट से निकली तो मुझे पकड़ लिया। बदमाशों ने साड़ी खोलकर मेरा मुंह बांध दिया और ब्लाउज फाड़कर हाथ बांध दिया।मैं चिल्लाने की कोशिश की तो सभी बदमाश मेरे साथ मारपीट करने लगे। कुछ देर बाद मुझे उठाकर अंधेरे में ले गए। जहां पांचों ने बारी-बारी से मेरे साथ रेप किया। इस दौरान छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन उन्होंने मेरी एक ना सुनी।
उन लोगों ने मेरे साथ मारपीट की और ब्लेड से छाती और जांघ पर हमला किया। रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने मुझे घर में फेंक दिया। मैंने चिल्लाना शुरू किया तो मेरी आवाज सुनकर पति कमरे से निकलना चाहा, लेकिन बाहर से गेट बंद था।इसके बाद पति ने मेरी छोटी देवरानी को फोन किया तो वो हमारे घर पहुंची और पति को कमरे से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को फोन पर घटना की सूचना दी। पहले मैं बरौनी हॉस्पिटल गई, फिर बरौनी से सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
मेरा इलाज किया गया, लेकिन अंदरुनी पार्ट में लगातार दर्द हो रहा था। उस दौरान मेडिकल हुआ, जांच में डॉक्टरों ने कहा कि बुरी तरीके से रेप किया गया है, जिसके कारण दर्द हो रहा है।घटना की सूचना मिलने के बाद SP हॉस्पिटल पहुंचे और पीड़ित महिला से घटना की जानकारी ली।
17 जून को दोबारा हॉस्पिटल में भर्ती हुई
पीड़िता ने बताया कि 12 जून को हॉस्पिटल में भर्ती हुई, लेकिन उसी दिन शाम में डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि, प्राइवेट पार्ट में दर्द लगातार हो रहा था। असहनीय दर्द होने के बाद बुधवार यानी 17 जून को फिर सदर अस्पताल आई। जांच के दौरान मेरे प्राइवेट पार्ट से गोली, पत्थर और लकड़ी दिखा, जिसे आज यानी गुरुवार को निकाला गया है।डॉक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला पहले यहां आई थी। दर्द की बात उसने कही थी। लेकिन, हमें लगा कि रेप के कारण दर्द हो रहा है। फिर दुबारा पहुंचने पर जांच की गई, तो प्राइवेट पार्ट में कारतूस और लकड़ी का टुकड़ा मिला।
3 महीने पहले भी 3 बदमाश घर में घुसे थे
पीड़िता ने बताया कि 3 महीना पहले भी तीन बदमाश मेरे घर में घुसे थे। तीनों ने मेरे साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, मारपीट भी की थी। इस दौरान घर में रखे पैसे और जेवर के संबंध में पूछने लगे तो हमने सब कुछ बता दिए। जिसके बाद बदमाश पैसे-जेवर लेकर घर से भाग गए। पुलिस को सूचना दिए तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।महिला एक बच्चे की मां है। पति मजदूरी करते हैं। आरोपी मुहल्ले के ही बताए जा रहे है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
