योगासन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियो को किया गया सम्मानित
मुजफ्फरपुर।बेतिया.एमजेके कॉलेज योगा क्लब के तत्वाधान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योगासन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को योग साधना सम्मान सम्मान पत्र देकर प्राचार्य प्रो.(डॉ) नवल किशोर बैठा द्वारा शनिवार को सम्मानित किया गया. इस मौके पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो.(डाॅ)नवल किशोर बैठा ने कहा कि नियमित योगाभ्यास हमारे तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने का सबसे सशक्त माध्यम है.
प्राचार्य ने कहा कि इस तरह की योगासन प्रतियोगिता से प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा में और निखार आता है.
प्राचार्य प्रो बैठा ने बताया कि आज के देशकाल में योगासन स्पोर्ट्स भारत सरकार के द्वारा नेशनल गेम्स, खेलों इंडिया यूथ गेम्स और खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भी शामिल कर दिया गया है. जिसके आधार पर हमारी युवा पीढ़ी के लिए आज योग साधना में भी रोजी रोजगार का मार्ग भी प्रशस्त हो गया है.इन्हीं तथ्यों को ध्यान में रखते हुए योगासन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. वहीं योग क्लब के समन्वयक डॉ. राजेश कुमार चंदेल ने कहा कि नई शिक्षा नीति में जब से योग दर्शन एवं अभ्यास विषय को वैल्यू एडेड कोर्स के रूप में जब से अनिवार्य किया गया है, तब से महाविद्यालय द्वारा अपने छात्र–छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ एवं बौद्धिक विकास को ध्यान में रखते हुए योग को बढ़ावा देने का काम किया है.
डॉ चंदेल ने बताया कि इस प्रकार से नियमित रूप से योगासन प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्वस्थ, शुद्ध, संपन्न, सृजनशील एवं उत्कृष्ट युवा हमारे राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा आर्टिस्टिक योगासन का प्रदर्शन किया गया जिसे देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए. कार्यक्रम को सफल बनाने में योग की छात्रा स्तुति कुमारी, खुशी कुमारी, वंदना कुमारी, अनुपमा कुमारी, छात्रों में दिवाकर कुमार, रितेश कुमार, जितेश कुमार, रितेश कुमार डिंपल कुमारी, सुलेखा कुमारी, रिया कुमारी, रिशु कुमारी, मुस्कान कुमारी को उम्दा प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
