Samastipur

सिपाही परीक्षा पास कराने के लिए 3 लाख में डील:एग्जाम शुरू होने से पहले 4 गिरफ्तार

समस्तीपुर में सॉल्वर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोगों ने सिपाही भर्ती परीक्षा पास कराने का ठेका लिया था। इसके लिए परीक्षार्थियों से 3 लाख में डील हुई थी। एएसपी संजय पांडे ने कहा कि रविवार को परीक्षा थी। इससे पहले शनिवार को ही बेगूसराय पुलिस से इनपुट मिला कि सॉल्वर गिरोह के सदस्य समस्तीपुर में आने वाले हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

ये लोग परीक्षा में इलेक्टॉनिक डिवाइस से चोरी कराने वाले हैं। इनकी सेटिंग परीक्षा हॉल में वीडियो रिकॉर्डिंग करने वाले लोगों से है। जिसके माध्यम से क्वेश्चन लेकर केंद्र के बाहर से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से परीक्षार्थी को क्वेश्चन सॉल्व कराते।

 

एक छोटा ब्लूटूथ बरामद

 

सूचना के आधार पर टीम का गठन किया गया और समस्तीपुर जिले के बिथान, खानपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। इस दौरान इन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुए है। जिसमें एक छोटा ब्लूटूथ भी शामिल है।गिरफ्तार सॉल्वरों में बेगूसराय के गढ़पुरा के रहने वाले अमित कुमार, नीतीश कुमार, खानपुर थाना क्षेत्र के इलमास नगर गांव के पंकज कुमार सहनी और समस्तीपुर के बिथान थाना क्षेत्र के बिथान निवासी दीपक कुमार यादव शामिल है।

 

एएसपी ने बताया कि इन लोगों की गिरफ्तारी परीक्षा से पहले ही हो गई। जिस कारण यह अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो पाए। परीक्षा के दौरान शहर के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हॉल में तैनात कैमरा मैन पर पैनी नजर रखी गई, लेकिन कहीं से भी गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।एएसपी ने कहा कि लगातार ये लोग बयान बदल रहे हैं पता लगाया जा रहा है कि इन लोगों का किस-किस गिरोह से संपर्क है। सभी बिंदुओं को पुलिस देख रही है। मामले में एक प्राथमिक दर्ज की गई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!