Lakhisarai

श्रावणी मेला एस्पेशल ट्रेन:कांवरियों के लिए हावड़ा-किऊल स्पेशल ट्रेन चलेगी

लखीसराय.श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों और रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने किऊल जंक्शन के लिए हावड़ा-किऊल-हावड़ा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह ट्रेन ट्रेन ऑन डिमांड श्रेणी के तहत संचालित होगी और कुल 39 फेरे लगाएगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

हावड़ा से किऊल के लिए स्पेशल ट्रेन 3 जुलाई से 29 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को रात 11:10 बजे रवाना होगी तथा अगले दिन सुबह 7:40 बजे किऊल पहुंचेगी। वहीं किऊल से हावड़ा के लिए यह ट्रेन 4 जुलाई से 30 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को रात 9:10 बजे प्रस्थान करेगी।

 

20 कोच वाली इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह और झाझा स्टेशन पर होगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज और देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है। इस ट्रेन के परिचालन से पश्चिम बंगाल से आने वाले शिवभक्तों के साथ-साथ लखीसराय, किऊल और आसपास के यात्रियों को भी सावन के दौरान अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी। रेलवे ने ट्रेन के परिचालन की तैयारियां शुरू कर दी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!