Samastipur

विद्या कुंज के छात्र शिवम कुमार का भारतीय वायुसेना में चयन, संस्थान में जश्न का माहौल

दलसिंहसराय,स्थानीय विद्या कुंज शिक्षण संस्थान के छात्र शिवम कुमार ने भारतीय वायुसेना में चयनित होकर संस्थान और क्षेत्र का नाम रोशन किया है.शिवम विज्ञान संकाय के एच एम -21 बैच, सत्र 2021-23 के छात्र रहे हैं.संस्थान के निदेशक विद्या सागर ने बताया कि यह उपलब्धि छात्र की कठिन मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है.साथ ही यह संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन की सफलता को भी दर्शाती है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उन्होंने चयनित छात्र और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि शिवम की यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी.हमें विश्वास है कि ये युवा देश सेवा का दायित्व पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाएंगे.

 

 

इस मौके पर शिक्षक आदित्य राज, शीतल राज सहित अन्य शिक्षकगण ने उज्ज्वल भविष्य की कामना किया.चयनित छात्र शिवम कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और संस्थान के मार्गदर्शन को दिया.शिवम जगदीशपुर के निवासी हैं.उनके पिता रामानंद सिंह और माता बिंदु देवी बेटे की इस उपलब्धि से फूले नहीं समा रहे हैं.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!