Patna

बिहार पुलिस में चयनित प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित 

पटना।सीतामढ़ी. मिशन द वर्दी फिजिकल एकेडमी के तत्वावधान में स्थानीय गोयनका कॉलेज मैदान में बिहार पुलिस परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित प्रतिभागियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता एकेडमी प्रमुख विक्रम कुमार ने की. मुख्य अतिथि जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाषचंद्र राजकुमार, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी अनूप कुमार एवं रजनीश कुमार तथा कर्पूरी छात्रावास अधीक्षक बिनोद बिहारी मंडल रहे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

इस अवसर पर एकेडमी से चयनित 20 लड़कियों—संजना, मीरा, साबरी, अनु, रूबी, सुजाता, जागृति, प्रीति, मनीषा, अंजू, पुष्पा, रीता, मुस्कान, आरती, दीपा, काजल, मधु, सोनाली कुमारी आदि को मेडल, पुस्तक एवं डायरी देकर सम्मानित किया गया.

मुख्य अतिथि ने कहा कि सीतामढ़ी की बेटियों ने सफलता हासिल कर समाज को गौरवान्वित किया है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!