संत कबीर हॉस्पिटल दलसिंहसराय का पहला स्थापना दिवस धूमसंत कबीर हॉस्पिटल
दलसिंहसराय,शहर के प्रतिष्ठित संत कबीर हॉस्पिटल प्रा.लि. का पहला स्थापना दिवस एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम गुरुवार को धूमधाम से मनाया जाएगा.समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद उजियारपुर सह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता,विधायक राजेश कुमार सिंह,पूर्व विधायक राम बालक सिंह, शील राय,डॉ.आर.के.साह,
डॉ.मीरा कुमारी,रवीना कुशवाहा,सुनीता शर्मा,डॉ. डी एन सिंह, गीता साह, अनिल सिंह,शंभू साह,कमलेश सहनी,गौरी शंकर,कमलकांत राय, राम विलाश साह उर्फ़ महात्मा जी,डॉ.अमित कुमार,डॉ. सपना कुमारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया.संचालन गुरुदेव पटेल ने किया.आये अतिथियो को संस्थान के द्वारा सम्मानित किया गया.वक्ताओं ने अस्पताल में मौजूद सुविधा के बारे में तारीफ किया एंव अस्पताल के संस्थापक को गरीबो के लिए कम पैसा में इलाज करने को लेकर सुझाव दिया.
अस्पताल के निदेशक डॉ.आर.के.साह और डॉ.मीरा कुमारी ने बताया कि संस्था पिछले वर्षों से क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है.उन्होंने स्थापना दिवस के अवसर पर अस्पताल की नई सुविधाओं और उपलब्धियों को साझा किया.अस्पताल में आयुष्मान कार्ड की सुविधा,नई तकनीकी उपकरणों से उपचार उपलब्ध करायी जाती है और भविष्य में इससे भी बेहतर करने का प्रयास रहेगा.अस्पताल के कर्मियों ने मरीजों की सेवा निस्वार्थ भाव से करने की शपथ लिया.मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
