Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन पर केक काटकर मनाया गया

दलसिंहसराय,राष्ट्रीय जनता दल (राजद) संगठन जिला उजियारपुर द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया.इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने उन्हें दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं.आयोजित कार्यक्रम में राजद नेताओं ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने हमेशा गरीबों, वंचितों एवं पिछड़े वर्गों की आवाज बुलंद की है.उनके सामाजिक न्याय एवं समानता के सिद्धांतों ने बिहार की राजनीति को नई दिशा दी है.वक्ताओं ने उनके लंबे राजनीतिक जीवन एवं जनसेवा के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे आज भी करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

राजद संगठन उजियारपुर के जिला अध्यक्ष राजेश्वर महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ता एवं समर्थको ने केक काटकर एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया.

 

 

साथ ही सभी ने लालू प्रसाद यादव के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की.मौके पर नगर अध्यक्ष उमेश राम प्रकाश,नंद किशोर महतो, विजेंद्र राम,विनोद राय,राजा राम सिंह,अमित कुमार, मो० इस्लाम, पूंजय कुमार, जमील अख्तर, राकेश पांडे सहित, मो० नजमुद्दीन, डॉ० देव दत्त राय, राम प्रवेश राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!