समस्तीपुर:प्रेम प्रसंग में युवक की पेड़ से बांधकर पीटाई,वीडियो वायरल
समस्तीपुर: जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की बेरहमी से पीटाई कर पेड़ से बांधे जाने का मामला सामने आया है. घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है. इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद
इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि गांव के ही युवक का पडोस की एक युवती से प्रेम संबंध था. बीते 10 जून को युवक अपनी प्रेमिका के साथ घर से फरार हो गया. इधर, प्रेमिका के परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई. इसके बाद प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों में विवाद बढ गया. युवक के परिजनों का आरोप है घटना के बाद युवती के परिवार के लोग उसके घर आए और जबरन युवक की मा और बहन को उठाकर अपने घर ले गए. दोनों को एक कमरे में बंद रखकर प्रताड़ित किया. इस दौरान युवक युवती को बुलाने के लिए लगातार दबाब बनाते रहे.
उसी दिन करीब 12 घंटे युवक युवती अचानक घर आए. उसके बाद गांव में ही पंचायत बुलायी गई और दोनों पक्ष में सुलह समझौते के युवती को परिजनों के हवाले कर दिया गया. वहीं बंधक बने युवक के मा और बहन भी मुक्त कर दिया. दोनों पक्ष के लोग अपने अपने घर चले गए. इस घटना के कल होकर शाम के वक्त अचानक प्रेमिका के परिजन और उसके अन्य सहयोगी प्रेमी के घर आकर अचानक हमला कर दिया. घर में तोड़कर किया और प्रेमी को जबरन घर से उठाकर अपने घर ले गए. वहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया.
घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही, लेकिन किसी ने युवक को बचाने का प्रयास नहीं किया. मामले का वीडियो भी सामने आने के बाद चर्चा का विषय है, जिसके बाद घटना ने तूल पकड़ लिया है. सूचना मिलने पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. घटना के संबंध में दोनों पक्ष के द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
