Samastipur

घर पहुंच पूर्व विधायक ने वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित 

समस्तीपुर। ताजपुर. नगर परिषद क्षेत्र के मोतीपुर के रहने वाले युवा भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को उनके ऐतिहासिक प्रदर्शन और शानदार उपलब्धियों के लिए बिहार विधान सभा के पूर्व मुख्य सचेतक सह पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने उनके आवास पर जाकर वैभव से मिल कर उन्हें बधाई दी एवं पाग-चादर से सम्मानित किया l इस अवसर पर उन्होंने वैभव को मिठाई खिला कर शुभकानाएं भी दी l उन्होंने कहा कि समस्तीपुर को वैभव पर गर्व है l वैभव ने समस्तीपुर का नाम देश एवं दुनिया में रौशन किया है l उन्होंने कहा कि वैभव की सफलता यह संदेश देती है की हालात चाहे जैसे भी हों, अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी मुक़ाम नामुमकिन नहीं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

उन्होंने पूरे बिहार को उम्मीद और प्रेरणा दी है। वो हर उस युवा के लिए रोल मॉडल हैं जो सपने तो देखता है लेकिन संघर्ष से डरता है। बिहार को आप पर गर्व है। यह शुरुआत है, आपकी उड़ान और भी ऊँची हो। मौके पर वैभव के परिजनों के अलावे जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, समाजसेवी डॉ सफदर इमाम, समाजसेवी, खेल प्रेमी मोo पप्पू खान, समाजसेवी सह उत्कर्ष बैंक के रीजनल मैनेजर रवि आनंद, एमरोन बैटरी के वितरक हरेन्द्र कुमार राय आदि मौजूद थे l

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!