समस्तीपुर:सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत,कुछ दिन पहले ही हुई थी शादी
समस्तीपुर जिले विभूतिपुर थानाक्षेत्र के कापन गांव में बीते 1 जून को तेज रफ्तार स्कार्पियो की ठोकर से घायल एक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान कापन गांव के ही शंकर राय के 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है. देर रात मृतक के परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचक मृतक का शव कब्जे में ले लिया. रविवार सुबह सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विभूतिपुर कापन गांव के शंकर राय के 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार नेपाल में मजदूरी करते थे. पिछले 13 मई को उनकी शादी थी. इसलिए 1 मई को ही नेपाल से अपने घर आ गए. परिजनों ने बताया कि 1 जून को अभिषेक अपने चचेरे भाई विजय कुमार के साथ घर से राशन का सामान खरीदने बाइक चलाकर दुकान जा रहा था. इस क्रम में कापन पोखर के समीप सिंधिया बेगूसराय मुख्य मार्ग में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कार्पियो ने उसकी बाइक में ठोकर मार दिया.
इस दुर्घटना में बाइक चला रहे अभिषेक के चचेरे भाई विजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी. वहीं अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था. जहां शनिवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया. शादी के 23 दिन बाद ही अभिषेक की मौत हो गयी. नयी नवेली दुल्हन के मांग के मांग सिंदुर मिट गया. घटना के बाद चारों तरफ चीख पुकार मची है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इघर, सूचना मिलने पर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लिया है. वहीं वाहन चालक फरार है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
