Patna

पति के प्राइवेट-पार्ट पर चाकू से हमला,अवैध संबंध के कारण अलग होना चाहती थी पत्नी

पटना.मुंगेर में पत्नी ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर करीब 5 से 6 बार चाकू से हमला किया, जिससे वो जख्मी हो गया। उसके प्राइवेट पार्ट से लगातार खून बह रहे थे। यह देख महिला घबरा गई और डर की वजह से मायके चली गई।पीड़ित का आरोप है, उसकी पत्नी का किसी और युवक के साथ अफेयर चल रहा है। वो दिन के 24 घंटे में 15 घंटे फोन पर बात करती है। मैं जब भी उसे बात करने से करते है तो वो मुझसे लड़ने लगती थी, अलग होने की बात करती थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

5 जून को भी मेरा उससे इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने मुझ पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद मुझे घायल छोड़कर बेटी और घर में रखे सारे ज्वेलरी लेकर मायके चली गई।मामला पूरबसराय थाना क्षेत्र का है। घायल युवक की पहचान मोहम्मद फैसल खान (24) के रूप में हुई है। डॉक्टर के अनुसार, युवक के प्राइवेट पार्ट पर 6 टांके लगे हैं।

 

घायल मोहम्मद फैसल खान ने अस्पताल में दैनिक भास्कर की टीम से बातचीत की। इस दौरान उसने अपनी पूरी कहानी बताई। फैसल ने दावा किया कि शादी के शुरुआती दिनों में सबकुछ ठीक था, लेकिन स्मार्टफोन देने के बाद पत्नी के व्यवहार में बदलाव आने लगा।फैसल ने बताया, मेरी शादी 13 अप्रैल 2025 को भागलपुर जिले के कबीरपुर निवासी इशरत हसन उर्फ सानिया से हुई थी। शादी के शुरुआती दिन अच्छे थे। पत्नी घर के सभी लोगों की इज्जत करती थी और उससे भी प्यार से बात करती थी।

 

फैसल ने बताया, 2025 के नवंबर में मैंने उसे एक स्मार्टफोन गिफ्ट किया था। फोन देखकर वह काफी खुश हुई थी। मैंने सोचा कि वह पूरे दिन घर पर रहती है, घर का काम करती है। थोड़ा मनोरंजन के लिए फोन होना चाहिए। इसी सोच के साथ मैंने उसे मोबाइल दिया था, लेकिन मुझे नहीं पता था कि यही फोन मेरे लिए परेशानी बन जाएगा।फोन मिलने के बाद पत्नी सानिया ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट बना लिया। धीरे-धीरे वह घर के काम से ज्यादा सोशल मीडिया पर समय बिताने लगी।फैसल ने बताया कि पत्नी के फोन पर ज्यादा एक्टिव रहने से मां परेशान होने लगी। मां ने पत्नी को कई बार समझाया। मां की बातों से सानिया नाराज हो जाती थी। मां से बहस करने लगती थी। दिसंबर 2025 से उसके व्यवहार में बदलाव साफ दिखने लगा था। वह आए दिन मां से झगड़ा करती और फिर कमरे में जाकर सो जाती थी।

 

जनवरी से किसी युवक से बात करने का आरोप

 

फैसल ने आरोप लगाया कि जनवरी 2026 से उसकी पत्नी किसी युवक से फोन पर बात करने लगी थी। मां ने मुझे बताया था कि जब मैं घर पर नहीं रहता हूं तो वह कमरे में जाकर पूरे दिन फोन पर किसी से बात करती रहती है। लेकिन मेरे आने के बाद फोन अलग रख देती थी और ऐसे दिखाती थी जैसे काम कर रही हो।

24 घंटे में 15 घंटे फोन पर बात करती थी

 

फैसल ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी सानिया का किसी अन्य युवक से संबंध था और वह दिनभर उसी से बात करती थी। वह 24 घंटे में करीब 15 घंटे फोन पर उसी से बात करती थी। जब मैंने इसका विरोध किया तो वह मुझसे झगड़ा करने लगी। कई बार अलग होने की बात भी कहती थी।फैसल के मुताबिक, सानिया मेरी मां के साथ नहीं रहना चाहती थी। सानिया चाहती थी कि मैं, वह और बच्ची अलग घर लेकर रहें। इसी बात को लेकर भी अक्सर विवाद होता था।

 

 

13 अप्रैल 2025 को फैसल की शादी भागलपुर जिले के कबीरपुर निवासी इशरत हसन उर्फ सानिया से हुई थी।

घर के बरामदे में सो रहा था, तभी शुरू हुआ विवाद

 

फैसल के अनुसार, शुक्रवार की रात मैं जैसे ही घर पहुंचा मां-सानिया में बहस हो रहा था। मैं काम की वजह से थक गया था। इसी वजह से मैं बरामदे में रखी चौकी पर लेट गया। इसी दौरान सानिया वहां पहुंची। उसने मुझे उठाते ही घर से चलने को कहा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई।आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद पत्नी ने धारदार हथियार से फैसल के संवेदनशील अंग पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से फैसल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शरीर से काफी खून बहने लगा।

 

डॉक्टरों ने लगाए 6 टांके

 

परिजनों ने फैसल को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसका इलाज शुरू किया। डॉक्टरों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर 6 टांके लगाए। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।इधर, पूरबसराय थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!