Samastipur

समस्तीपुर:एचटी तार जोड़ने के दौरान करंट लगने से मिस्त्री की मौत

समस्तीपुर।सिंघिया.पावर हाउस में ड्यूटी पर तैनात लाइनमैन की लापरवाही के कारण हाई वोल्टेज बिजली के खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहे एक बिजली मिस्त्री करंट से बुरी तरह झुलसकर खम्भे के नीचे जा गिरा। घायलवस्था में खम्भे नीचे गिरा देख स्थानीय लोगों ने बिजली मिस्त्री परिजनों को सूचना देते हुए इलाज के लिए स्थानीय पीएससी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद बिजली मिस्त्री को मृत घोषित कर दिया। बिजली मिस्त्री की मौत की जानकारी मिलते हैं परिजनों में कोहराम मच गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतक बिजली मिस्त्री के परिजनों को मुआवजे देने की मांग और लापरवाही करने वाले लाइनमैन के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग करते हुए सिंघिया हिरणी और मसानखोन सड़क को सिंघिया कलाली चौक के पास जाम कर दिया। मृतक बिजली मिस्त्री की पहचान निरपुर भरारिया निवासी मोहम्मद कय्यूम के पुत्र मोहम्मद खुर्शीद 35 वर्ष के रूप में की गई।

 

इधर गुस्साए सड़क जाम किए जाने के कारण 3 सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद रहा। और भीषण गर्मी के बीच लोग परेशान रहे। इसके बाद स्थानीय पूर्व मुखिया सह वार्ड पार्षद निरंजन सिंह ने बिजली विभाग पदाधिकरी पहल कर मृतक बिजली मिस्त्री के परिजनों को उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिलवाया। तब लोग शांत हुए।”

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!