समस्तीपुर में सात परीक्षा केंद्रों पर नीट का एग्जाम:4407 परीक्षार्थी हुए शामिल
समस्तीपुर के सात परीक्षा केंद्रों नीट की परीक्षा हुई है। इस परीक्षा में इस बार 4407 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा कदाचार मुक्त हो इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा और मेटल डिटेक्टर लगाया गया है। परीक्षार्थियों को प्रवेश के साथ ही मेटल डिटेक्टर से गुजारा गया। साथ ही हैंड मेटर डिटेक्टर से उनके पूरे शरीर की जांच की गई। तब उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश दिलाया गया।
इस दौरान किसी भी प्रकार का आर्नामेंट परीक्षार्थी को साथ लेकर जाने नहीं दिया गया। दिन के 11:00 से 1:30 तक रिपोर्टिंग टाइम निर्धारित की गई थी। 200 से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित पाए गए हैं। परीक्षा कदाचार मुक्त हो इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस वालों की तैनाती की गई ।
पूर्व परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने के बाद इस बार प्रश्न पत्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसएसबी के जवानों को दी गई थी। परीक्षार्थियों के बीच प्रश्न पत्र बांटे जाने से पूर्व तक एसएसबी के जवान प्रश्न पत्र का ट्रंक की सुरक्षा में लगे हुए थे। परीक्षा में शामिल अधिकारियों ने बताया की परीक्षा खत्म होने के बाद सभी प्रश्न पत्रों को फिर से एसएसबी के जवान अपनी सुरक्षा में वापस ले जाएंगे।सभी साथ परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा हो इसके लिए सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस वालों की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर औचक जांच के लिए भी अलग से उंड़नदस्ता की टीम बनाई गई है, जिन्होंने सभी केंद्रों पर औचक पहुंचकर परीक्षार्थियों की जांच की।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
