Dalsinghsarai

बीपीएससी में समस्तीपुर के राजू कुमार ने मारी बाजी:72वीं रैंक के साथ बनेंगे डीएसपी

समस्तीपुर के रोसरा में रहकर पढ़ाई लिखाई करने वाले राजू कुमार ने रेलवे की ग्रुप-डी की नौकरी करते हुए बीएससी की परीक्षा में 72वीं रैंक लाया है। राजू कुमार बेगूसराय के खुदावंदपुर थाना क्षेत्र के मलमल्ला गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता की मौत हो चुकी है। जिसके बाद से उन्होंने अपने मौसा के यहां रोसरा में रहकर पढ़ाई लिखाई की।साल 2018 में रेलवे की परीक्षा पास की और साल 2019 में समस्तीपुर रेलवे मंडल के रक्सौल में पॉइंट्स मैन के रूप में नौकरी शुरू की। राजू के बड़े भाई राहुल कुमार बनारस के निजी कंपनी में काम करते हैं, जबकि उनकी बहन बड़ी है। जिसकी शादी हो चुकी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मां रेखा देवी के साथ राजू रक्सौल में रहती है। राजू ने इग्नू से ग्रेजुएशन किया है। राजू ने बताया कि उन्होंने सेल्फ स्टडी और यूट्यूब के माध्यम से बीएससी की परीक्षा की तैयारी की। पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है।

 

अब सभी परीक्षाओं का सिलेबस ऑनलाइन उपलब्ध

 

राजू ने बतलाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जिस तरह से युवा बड़े-बड़े कोचिंग, दिल्ली, बनारस, प्रयाग आदि जगहों पर जा रहे हैं, जहां उन्हें जाने की कोई जरूरत नहीं है। अब सभी परीक्षाओं का सिलेबस ऑनलाइन उपलब्ध है।यूट्यूब पर बड़े-बड़े कोचिंग के बड़े-बड़े स्कॉलर का क्लास उपलब्ध है । आप खुद काम करते हुए क्लास अटेंड कर सकते हैं और खुद की तैयारी कर सकते हैं। इससे कोचिंग जाने, प्रदेश में रहने का समय बचता है और समुचित तैयारी संभव हो पता है।

 

राजू ने मैट्रिक की परीक्षा दुर्गा हाई स्कूल खुदावंदपुर से की है। जबकि, इंटर यू आर कॉलेज रोसरा से करने के बाद नौकरी में रहते हुए इग्नू से 2024 में ग्रेजुएशन कंप्लीट किया। उन्होंने कहा कि उनके इस सफर में उनके मौसेरे भाई राजेश कुमार सुमन का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने उन्हें मोटिवेट किया। उनके मोटिवेशन के कारण ही उन्हें रेलवे में चतुर्थ वर्गीय श्रेणी की नौकरी मिली । जिससे उन्हें बहुत मदद मिली । वह मां के साथ इन दिनों रक्सौल में रह रहे हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!