Samastipur

ओवरहेड इलेक्ट्रिक तार टूट जाने से मौर्य एक्सप्रेस 8 घंटे लेट,कई ट्रेनें रास्ते में फंसीं

समस्तीपुर.हाथीदह और बरौनी के बीच स्थित ऐतिहासिक राजेंद्र रेल पुल पर बुधवार सुबह ओवरहेड इलेक्ट्रिक तार टूट जाने से रेल परिचालन कई घंटों तक प्रभावित रहा। इस घटना के कारण मौर्य एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रास्ते में खड़ी रहीं और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि समस्तीपुर स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनें लगभग समय से ही चली।जानकारी के अनुसार, मौर्य एक्सप्रेस (15027) सुबह करीब 8:45 बजे हाथीदह से बरौनी की ओर जा रही थी। इसी दौरान राजेंद्र पुल पर अचानक ओ‌एच‌ई तार टूटकर गिर गया। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा कारणों से ट्रेन को पुल पर ही रोक दिया गया

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

, जिससे इस रूट पर रेल परिचालन पूरी तरह ठप हो गया।रेलवे कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे के आसपास ओएच‌ई व्यवस्था को दुरुस्त कर परिचालन बहाल किया जा सका।घटना का सबसे अधिक असर मौर्य एक्सप्रेस के यात्रियों पर पड़ा।

 

 

ट्रेन पहले से ही विलंबित चल रही थी। इसे सुबह 6:45 बजे समस्तीपुर पहुंचना था, लेकिन ओ‌एच‌ई फॉल्ट के कारण यह दोपहर 2:44 बजे समस्तीपुर जंक्शन पहुंची। इस तरह ट्रेन करीब 8 घंटे विलंब से अपने गंतव्य पर पहुंची। लंबे इंतजार और भीषण गर्मी के कारण यात्रियों का हाल बेहाल रहा। इस घटना से दूसरे मंडल के अन्य ट्रेनों का परिचालन काफी प्रभावित हुआ।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!