अपहृत लड़की को सकुशल बरामद:अपहरण मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार
बेगूसराय।छौड़ाही थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले के नामजद आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये लड़कियां 29 मई को गायब हुई थीं। शुक्रवार देर रात छौड़ाही थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार, पु.अ.नि. संजीत शर्मा एवं पुलिस बल के सहयोग से सकुशल बरामद किया गया।
यह मामला छौड़ाही थाना में कांड संख्या 86/26, धारा 137(2)/96/3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार छापेमारी और तकनीकी अनुसंधान शुरू किया।पुलिस ने रेल थाना मुजफ्फरपुर के सहयोग से कार्रवाई करते हुए अपहृत लड़की को बरामद किया। इस मामले में नामजद अभियुक्त मो. समीर, पिता मो. अनवर साह, पनसल्ला को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई और उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। थाना पुलिस के अनुसार, लड़की की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिणाम है।
छौड़ाही थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि अपहरण संबंधी मामलों में पीड़ितों की सुरक्षित बरामदगी और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि मामले में अनुसंधान अभी जारी है और अन्य तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
