Samastipur

कलयुगी बेटे ने मां को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल,पुलिस जांच में जुटी

समस्तीपुर।दलसिंहसराय शहर के वार्ड 28 में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है.यहां एक सनकी बेटे प्रेम कुमार राय ने अपनी ही मां की बेरहमी से पिटाई कर दी.मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि बेटा अपनी बुजुर्ग मां के साथ बर्बरता से मारपीट कर रहा है. वही एक आदमी आकर महिला को बचाने का प्रयास भी करते दिख रहा है.बताया जाता है कि प्रेम दिमागी रूप से थोड़ा कमजोर है.घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है.इस संबंध में पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

अभी तक पीड़िता या किसी परिजन की ओर से थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया है.पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलते ही आरोपी बेटे के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.फिलहाल पुलिस वीडियो की सत्यता और घटना के कारणों की जांच कर रही है.वार्ड 28 की इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.लोग आरोपी बेटे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!