Samastipur

महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का दलसिंहसराय में एकदिवसीय धरना।

समस्तीपुर।दलसिंहसराय।राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के आह्वान पर दलसिंहसराय प्रखंड मुख्यालय में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून-व्यवस्था तथा शिक्षा व्यवस्था के विरोध में एकदिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राज्यव्यापी आंदोलन के तहत आयोजित किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

धरना को संबोधित करते हुए राजद नेताओं ने कहा कि बिहार में लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं, जबकि शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था भी बदहाल स्थिति में है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने सरकार से जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई करने तथा महंगाई एवं बेरोजगारी पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। राजद नेताओं ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

 

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक तरीके से जन-आवाज को बुलंद करने का आह्वान किया। मौके पर प्रभारी प्रो.विजय यादव, प्रखंड अध्यक्ष मो० जाबिर हुसैन, प्रधान महासचिव राज दीपक, नंद किशोर महतो, पुंजय कुमार, उमेश राम प्रकाश, मो० जमील अख्तर, मो० नैय्यर, मो० सोनू, राम प्रीत साह, मो० हैदर, संजय ठाकुर, शशि रंजन, अशोक सिंह, अरविंद राय, मो० जकारिया, बलवंत पासवान, सुनील सिंह, मो० गुलशेर सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!