दरभंगा के जयेश मिश्रा बनें शतरंज में प्रदेश के सब जूनियर चैंपियन
दरभंगा. पटना में छह से 10 जून तक आयोजित बिहार राज्य स्तरीय रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता (सब जूनियर) अंडर-15 में दरभंगा के जयेश मिश्रा ने विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया. नौ मैचों में सात में जीत व दो मैच ड्रॉ के साथ अपराजित रहते हुए जयेश राज्य शतरंज प्रतियोगिता के चैंपियन बन गए.
इससे उनके अंतराष्ट्रीय रेटिंग में भी 45 अंकों का इजाफा हुआ. जयेश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरु को दिया है. बताया कि बचपन में पिता ने शतरंज के पात्रों से परिचय कराया. खेल के चाल से अवगत कराया. किलकारी में साकेत कुमार के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पटल पर सफलता प्राप्त हुई. जयेश के पिता सुशांत कुमार शोधार्थी व मां मेनका कुमारी शिक्षिका हैं.
पिछले साल राष्ट्रीय एमेच्योर प्रतियोगिता के लिए किये थे
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
