हाजीपुर नप अकाउंटेंट का 2 करोड़ का बंगला:रेड में 10 सीडी,लाखों की ज्वेलरी और थार मिली;अनुकंपा में मिली थी नौकरी
हाजीपुर नगर परिषद अकाउंटेंट पर ‘आय से अधिक संपत्ति’ का केस दर्ज हो गया है। गुरुवार सुबह 8 बजे आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मनीष कुमार के 2 ठिकानों पर छापा मारा।इनमें एक वैशाली स्थित घर भी शामिल था। जहां उनकी पत्नी और बच्चों की मौजूदगी में घर की तलाशी ली गई।
वहीं अब तक की छापेमारी में 2 करोड़ का आलीशान बंगला, एक थार, लाखों की ज्वेलरी, 10 सीडी और 50 हजार रुपए कैश मिला है। टीम के हाथ जमीन के दो पेपर्स भी लगे हैं। जिसकी जांच जारी है।EOU की टीम सुबह-सुबह हाजीपुर के बागमली मोहल्ले में मनीष कुमार के घर पहुंची। छापेमारी के दौरान स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। टीम ने घर के अंदर मौजूद दस्तावेजों और अन्य सामानों की जांच शुरू की।
आरोपी को सोमवार तक उपस्थित होने को कहा
रेड को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए आर्थिक अपराध इकाई पटना के डीएसपी सीपी यादव ने कहा कि आज की तलाशी पूरी हो गई है। आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज हुआ है। ,कोर्ट के आदेश पर इनके घर की तलाशी ली गई है। इनमें जमीन , एलआईसी और गाड़ी के कागजात जब्त किए गए हैं, घर से नगद 50 हजार मिले हैं।
आरोपी फिलहाल घर में नहीं है, उन्हें सोमवार तक उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। घर में पत्नी-बच्चे और उनकी मां थी।
10 साल पहले पिता की जगह मिली थी नौकरी
मनीष कुमार को 10 साल पहले अपने पिता जगह अनुकंपा में प्यून की पोस्ट पर रखा गया था। धीरे-धीरे वो अकाउंटेंट बन गया। हाजीपुर के जिस घर में रेड चल रही है उसकी कीमत 2 करोड़ से ज्याादा है।इस बंगले में मनीष कुमार, उनकी मां और पत्नी रहते हैं। बच्चे बाहर पढ़ाई करते हैं।
आय से 2 करोड़ ज्यााद संपत्ति अर्जित करने का आरोप
EOU के अनुसार, मनीष कुमार पर अपनी ज्ञात आय से करीब 2 करोड़ 2 लाख 31 हजार 500 रुपए अधिक की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। जांच एजेंसी का कहना है कि यह कथित संपत्ति उनकी वैध आय से लगभग 208.57% अधिक है।यह कार्रवाई विशेष निगरानी न्यायालय, मुजफ्फरपुर से मिले तलाशी वारंट के आधार पर की जा रही है।
शिकायत के आधार पर पहुंची EOU की टीम
जानकारी के अनुसार, आर्थिक अपराध इकाई को अकाउंटेंट मनीष कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़ी शिकायत मिली थी। इसी शिकायत की जांच के क्रम में गुरुवार को टीम ने कार्रवाई की।छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने घर में रखे कागजात, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड खंगाले। टीम द्वारा बरामद दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
