Dalsinghsarai

विद्यापतिनगर के मऊ बाजार फायरिंग कांड में चार आरोपी गिरफ्तार:दुकान खाली कराने के विवाद में हुई थी घटना

विद्यापतिनगर पुलिस ने मऊ बाजार फायरिंग कांड में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस चर्चित मामले में चार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।घटना 5 जून को मऊ बाजार में एक मिठाई दुकान खाली कराने को लेकर हुए विवाद के दौरान हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया था कि एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब प्रसारित हुआ था।घटना के बाद दिलीप साह के आवेदन पर 14 नामजद और आधा दर्जन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

टीम ने अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव में छापेमारी की। चारों आरोपियों को गोविंद कुमार सोनी के ससुराल से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों में मऊ बाजार निवासी दशरथ साह के पुत्र गोविंद कुमार सोनी, लालबाबू साह के पुत्र मिथिलेश सोनी उर्फ मिथुन, सुरेश साह के पुत्र गोपाल सोनी तथा शंकर साह के पुत्र चन्द्रकिशोर सोनी शामिल हैं।छापेमारी दल में थाना प्रभारी सूरज कुमार, अनुसंधानकर्ता एसआई सलीम रजा, अमृता कुमारी तथा अंगारघाट थाना के पुलिस बल शामिल थे।”

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!