दलसिंहसराय:आर्ट फाउंडेशन समर आर्ट कैंप का भव्य शुभारंभ, कला साधना से निखरेगी नई प्रतिभाएं
दलसिंहसराय,विजुअल आर्ट फाउंडेशन एवं कला संस्कृति विभाग,समस्तीपुर के सौजन्य से आयोजित सात दिवसीय समर आर्ट कैंप का शुभारंभ रविवार को हीरालाल साह धर्मशाला में मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.इस अवसर पर कला संस्कृति विभाग,समस्तीपुर की जूही कुमारी,जगदीश सिंह,सुधीर चौधरी,चंदन प्रसाद,अधिवक्ता विनोद समीर, मगन लाल साह, मनीष बरनवाल तथा मुखिया चंद्रमनी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यशाला का शुभारंभ किया.सात दिवसीय इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को चित्रकला, मूर्तिकला, कथक नृत्य एवं अभिनय का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा.
अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है. ऐसे प्रशिक्षण शिविर बच्चों और युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं.कार्यशाला में प्रतिभागियों को चित्रकला, मूर्तिकला, कथक नृत्य एवं अभिनय का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा.कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं कला प्रेमियों ने भाग लिया.कार्यक्रम में आगत अतिथियों को संस्था के पदाधिकारियों के द्वारा चादर, पाग व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.
उद्घाटन समारोह के साथ ही प्रशिक्षण का भी शुभारंभ कर दिया गया. मौके पर उत्सव जायसवाल,चित्रकार मो.सुलेमान, डॉ.संजीव प्रकाश,संतोष कुमार,रत्नेश कुमार,चन्दन जायसवाल,सज्जन कुमार, जिगर गुप्ता,मोती कुमार,शैलेश कुमार, सपन कुमार,जहांगीर आलम, पंकज कुमार,रौशन झा,कथक कलाकार लक्ष्मण कुमार सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं मौजूद थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
