Samastipur

समस्तीपुर में स्कूल बस में फंसा बिजली का तार:तीन खंभे टूटकर गिरे,25 बच्चे बाल-बाल बचे

समस्तीपुर में सोमवार को स्कूली बस पर बिजली का पोल टूटकर गिर गया। खंभा गिरते ही शॉर्ट-सर्किट हुआ और लाइन कट हो गई। लाइन चालू रहता तो बस में सवार 25 बच्चे और कर्मी के साथ बड़ा हादसा हो जाता।आसपास के लोगों ने बताया कि केबल वायर था इसलिए बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे के पीछे बिजली विभाग की लापरवाही बताई जा रही है। सीमेंट के 2 और लोहे का एक खंभा क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना के बाद बिजली विभाग ने पोल और तार को तुरंत दुरुस्त किया। मामला शहर के मगरदही मोहल्ले का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बस के ऊपर लोहे के पार्ट्स से फंसा वायर

 

डीआरएम कार्यालय भवन रोड से डॉन बॉस्को होते हुए मगरदही चौक जाने वाली सड़क में कुछ दिन पहले ही बिजली तार को बदल कर केबल वायर किया गया था, लेकिन तार काफी नीचे लटक रहा था।मोहल्ले के लोगों ने इस बारे में बिजली विभाग से कई बार शिकायत भी की थी। तार को ऊपर किया जाय, लेकिन विभाग सुन नहीं रहा था। सोमवार को इस रास्ते निजी स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी, इसी दौरान बस में लटक रहा बिजली तार फंस गया।

 

जब तक चालक कुछ समझ पाते वाहन के साथ तार और बिजली पोल गिर पड़ा। तार बस के ऊपरी लोहे में फंस गया था।

 

हादसे के बाद बड़ी संख्या में मौके पर स्थानीय मोहल्ले के लोगों ने बस के अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकाला। इस बस में आरपीएफ के पुलिस पदाधिकारी के बच्चे भी शामिल थे। मौके पर पहुंचे अभिभावक अपने-अपने बच्चों को अपने साथ ले गए।

 

बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार ने बताया कि केबल वायर के कारण बड़ा हादसा नहीं हुआ। दो बिजली पोल क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसे बदला जा रहा है। केवल वायर को ऊंचा कराया जा रहा है। मोहल्ला वालों ने शिकायत की थी और वायर उंचा नहीं किया गया था इसकी भी जांच कराई जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!