बेगूसराय में बोरे में बंद मिली लड़की की लाश:भूसे से ढंककर सड़क किनारे फेंका,गला दबाकर हत्या..
बेगूसराय में बोरी में बंद एक लड़की का शव मिला है। हत्या कर शव सुनसान जगह पर फेंकने की आशंका है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रजौड़ पोखर से कोरियामा जाने वाली मुख्य सड़क की है।। संदेह होने पर ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। वहां पड़े बोरे को खोला गया, तो उसके अंदर का नजारा देखकर सब दंग रह गए। बोरे के अंदर करीब 18-20 वर्षीय अज्ञात लड़की की लाश पड़ी हुई थी, जिसे ऊपर से भूसे से ढंका गया था।
गला दबाकर हत्या की आशंका
मामले की गंभीरता को देखते हुए बखरी डीएसपी कुंदन कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। शव की स्थिति देखकर प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि करीब तीन-चार दिन पहले ही लड़की की गला दबाकर हत्या की गई होगी।हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे बोरे में बंद किया गया और इस सुनसान रास्ते के किनारे फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस मृतका के हुलिए के आधार पर पहचान करने के प्रयास में जुटी है। पुलिस का मानना है कि पहचान होने पर कारणों का पता चलेगा।
शिनाख्त में जुटी पुलिस
वहीं, इस संबंध में बखरी डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में सघन जांच कर रही है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। हमारी पहली प्राथमिकता सभी संभावित बिंदुओं पर काम करते हुए पहचान करना है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले में एसपी मनीष ने बताया कि गढ़पुरा थाना को सूचना मिली कि रजौड़ा पोखर और छोटी केवाल के बीच सुनसान सड़क पर बंद बोरा में भुसा के साथ एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही हम भी मौके पर पहुंचे। शव की पहचान नहीं हो सकी। वहां पर उपस्थित ग्रामीणों से पूछताछ की गई। FSL की टीम की ओर से घटनास्थल की जांच कर सबूत जमा किया गया।
शव का पोस्टमार्टम मोडिकल बोर्ड की ओर से सदर अस्पताल में किया गया है। इसके बाद पहचान के लिए शव को 72 घंटो तक मोर्चरी में रखा गया है। पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में प्रचार प्रसार किया गया है और सोशल मिडिया का भी उपयोग किया जा रहा है। बखरी डीएसपी के नेतृत्व में गढ़पुरा थाना की पुलिस घटना के सभी पहलुओं पर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
